फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If a pen touches even stones become inscriptions

Hardoi News: कलम छू दे तो पत्थर भी शिलालेख हो जाते हैं

Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
If a pen touches even stones become inscriptions
फोटो-23- कविता पाठ करते कवि नईम खां। संवाद
विज्ञापन

राधेश्याम त्रिपाठी की स्मृति में कवि सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। पत्रकार राधेश्याम त्रिपाठी की स्मृति में ग्राम मझिला में कवि सम्मेलन हुआ। कवि श्याम त्रिवेदी ने पढ़ा कलम छू दे तो पत्थर भी शिलालेख हो जाते हैं। कवि सम्मेलन का शुभारंभ शीतल त्रिपाठी और करुणेश दीक्षित ने मां सरस्वती वंदना से किया।
अभिनव दीक्षित ने बेटियों पर रचना पढ़ी-बेटियों का बाप बन इतरा रहा हूं, प्रश्न मन में हैं उन्हें सुलझा रहा हूं। सतीश शुक्ल ने सुनाया-जब-जब भीष्म पितामह अपनी शक्ति क्षीण कर सोता है, द्रुपद सुता की तरह देश तब रोता है। आकाश त्रिपाठी ने सुनाया-रामजी की सेना के सिपाही हम, रास्ता ना मिले तो समुद्र पाट देते हैं। शायर नईम खान ने पढ़ा-महामूर्ख धनवान को कहते लोग महान। कितना भी विद्वान हो निर्धन गधा समान।
विज्ञापन

संचालन करते श्रीकांत सिंह ने सुनाया-दफ्तर में फाइल रखी मांगे दाम, बिना दाम के हो भला कैसे हो कोई काम। शायर फैज हैदर वारसी ,ओम दीक्षित,करुणेश दीक्षित, अरविंद मिश्र मो. हनीफ़ आदि ने भी काव्यपाठ किया। आयोजन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, डॉ.मुरारीलाल गुप्ता, आयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रभाकर त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्र, कमलेश रस्तोगी, गुफरान कौसर, उमा दीक्षित, प्रधान सरोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed