{"_id":"681ba82d8170c496a000d6fe","slug":"identify-fake-voters-and-remove-them-from-the-list-hardoi-news-c-213-1-hra1004-130878-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फर्जी वोटरों की पहचान कर सूची से हटवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फर्जी वोटरों की पहचान कर सूची से हटवाएं
Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बुधवार को नगर पालिका स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने फर्जी वोटरों की पहचान कर मतदाता सूची से नाम कटवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बूथ स्तर पर कमेटियां बनाकर संगठन को मजबूत करने के लिए अपील की।
जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि पदाधिकारी फर्जी वोटरों की पहचान कर वोटर लिस्टों को संशोधित कराएं। स्नातक चुनाव में पार्टी का हर कार्य करता स्नातकों के वोट बनवाने में मदद करें। उन्होंने जिला, ब्लॉक और विधानसभा की कार्यकारिणी को अपने क्षेत्र में निकलकर लोगों को जोड़ने और पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि स्नातक चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करें और पार्टी के पक्ष में उम्मीदवार के लिए मतदान कराने के लिए प्रेरित करें। पूर्व विधायक अनिल वर्मा व राजेश्वरी देवी ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने बैठक में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। बैठक में राहुल गुप्ता, फूलचंद वर्मा, धर्मवीर यादव, अलंकार सिंह, जितेंद्र वर्मा जीतू, राजेश कुशवाहा, डॉ. जैनुल खान आदि मौजूद रहे।