फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   I keep negativity away, overall development of Hardoi is the goal: Nitin Agarwal

नकारात्मकता को रखता हूं दूर, हरदोई का समग्र विकास ही लक्ष्य : नितिन अग्रवाल

Tue, 05 May 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
I keep negativity away, overall development of Hardoi is the goal: Nitin Agarwal
हरदोई। पिहानी चुंगी से खेतुई तक 67.97 करोड़ रुपये से सड़क के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण के कार्य का भूमि पूजन मंगलवार दोपहर हुआ। सदर विधायक और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उक्त कार्य के श्रेय के बारे में सांसद जय प्रकाश के बयान पर किए गए सवाल के जवाब में आबकारी मंत्री ने कहा कि मैं नकारात्मकता को दूर रखता हूं। हरदोई का समग्र विकास ही लक्ष्य है। आबकारी मंत्री ने यह भी कहा कि इस कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन




पिहानी चुंगी से खेतुई तक सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर निर्माण का कार्य होना है। बीती तीस मार्च को 67,97,86,000 रुपये से कार्य कराने की स्वीकृति शासन ने दी थी। 10.500 किलोमीटर लंबी इस सड़क के कार्य को मंजूरी दिलाने को लेकर सदर सांसद जय प्रकाश और अबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल आमने सामने हैं। उक्त कार्य के शिलान्यास की जानकारी पर सोमवार को ही जय प्रकाश ने पत्रकार वार्ता की थी। इसमे आबकारी मंत्री पर दूसरे के कार्याें का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए शिलान्यास पर आपत्ति जताई थी। बहरहाल पूर्व से तय कार्यक्रम के मुताबिक आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने खेतुई के पास निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल की प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए जनता का आभार जताया। कहा कि अब पश्चिम बंगाल की जनता को उनके अधिकार मिलेंगे। सड़क के श्रेय को लेकर चल रही रार पर उन्होंने कोई टिप्पणी न करते हुए कहा कि नकारात्मकता से खुद को दूर रखता हूं। लक्ष्य है कि हरदोई का विकास हो। ज्यादा से ज्यादा योजनाएं हरदोई में आएं और इनका लाभ जनता को मिले। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, सुरसा के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, बावन के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन





लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा और संयम जरूरी



भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सामाजिक और व्यक्तिगत भाव भी देखा जाता है। जो लोेग राजनीति में हैं, लोकतंत्र का हिस्सा हैं, उन्हें भाषा की मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए। जो जितना संयमित, शिष्टाचारी, सौम्य और मर्यादा में रहेगा, जनता उसे उतना ही ज्यादा दुलार देगी। यहां उल्लेखनीय है कि सोमवार को सांसद जय प्रकाश ने कहा कि विधायक से बीस साल का विकास पूछो तो हकलाने लगते हैं। इसके अलावा यह भी कहा था कि पैस सरकार का है किसी के पिता का नहीं। माना जा रहा है कि सांसद का जिक्र किए बिना ही आबकारी मंत्री ने बात रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed