{"_id":"abe753293fd1ab59efadcd0d23b40c5d","slug":"i-happen-to-know-the-lord-to-decrease-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे प्रभु जानते बात घट घट की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे प्रभु जानते बात घट घट की...
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे प्रभु जानते हैं बात घट-घट की, बजाते जाओ प्यारे
विज्ञापन
श्रीराम चुटकी...भक्तिमय से भरी संगीत लहरियों पर रविवार को भक्त श्रीराम
जूनियर हाईस्कूल परिसर में हुए सुंदर कांड में झूमते नजर आए। इसके बार वृहद
स्तर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों को भोजन का वितरण किया
गया।
बाल विहार स्कूल, श्रीराम जूनियर हाई स्कूल एवं तारा एकेडमी के लगभग 35 वर्षाें तक प्रबंधक रहे नरेंद्र कुमार अग्रवाल के जन्म दिवस पर स्कूल परिसर में सुंदर कांड का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों स्कूलों के टीचर, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर पाठ किया तथा संगीत मयी सुंदर कांड पाठ में झूमते नजर आए, जिससे विद्यालय परिसर का माहौल भक्तिमय लगा।
इस मौके पर प्रबंधक अतुल अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को सुंदर कांड की प्रतियां प्रदान की। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों को तहरी, कढ़ी-चावल, छोला-पूड़ी आदि वितरित किया गया। विद्यालय उपाध्यक्ष नरेश गोयल, प्रबंधक अतुल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, रंजना सिंह, पूनम सक्सेना, रामेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, दिनेश सिंह, रमेश गुप्ता, दिवाकर बाजपेई आदि ने राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया।