फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   husband want to go delhi, wife suicide

पति दिल्ली जाने से न रुका तो पत्नी ने लगाई फांसी

Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
husband want to go delhi, wife suicide
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधियाई में पति के दिल्ली जाने की जिद से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

करौंधियाई निवासी विवेक कुमार की शादी सात माह पहले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के किलापंडरवा निवासी उजाला देवी उर्फ संगीता (20) के साथ हुई थी। रविवार शाम संगीता ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति विवेक ने बताया कि उसे रोजगार के लिए दिल्ली जाना था।

पत्नी दिल्ली जाने से मना कर रही थी। रविवार को मामूली कहासुनी के बाद विवेक दिल्ली जाने के लिए रिजर्वेशन कराने हरदोई आया गया था। वापस घर पहुंचने पर घटना का पता चला। मृतका का भाई संतोष कुमार भी घटना की सूचना पर पहुंच गया। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष मझिला संजय शर्मा ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed