{"_id":"640698f8ecd133b57d07a724","slug":"husband-killed-wife-and-child-injured-in-bike-collision-hardoi-news-c-12-1-111761-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी व बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी व बच्ची घायल
Tue, 07 Mar 2023 07:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी व बच्ची घायल
- नारीखेड़ा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। क्षेत्र के नारीखेड़ा गांव से पास हुई बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दंपती व उनकी बेटी घायल हो गई। गंभीर हालत में पति को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
रविवार देर रात पिहानी-जेबीगंज मार्ग पर नारीखेड़ा गांव से पास दो बाइकें आपस में भिड़ गईं थीं। हादसे में एक बाइक पर सवार पिहानी के मोहल्ला मीरसराय निवासी अलाउद्दीन उर्फ डब्बू (28), उसकी पत्नी शमसुन्निसा (25) व चार वर्षीय पुत्री सूफिया गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को सीएचसी लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर अलाउद्दीन को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। ट्रामा सेंटर ले जाए जाते समय अलाउद्दीन की मौत हो गई। मृतक दिल्ली में सिलाई करता था और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मदी निवासी तीन अज्ञात युवकों को इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।