फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband dies in accident while going to see his pregnant wife admitted in CHC

Hardoi News: सीएचसी में भर्ती गर्भवती पत्नी को देखने जा रहे पति की हादसे में मौत

Wed, 15 Oct 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Husband dies in accident while going to see his pregnant wife admitted in CHC
बेनीगंज। अस्पताल में भर्ती गर्भवती पत्नी के पास जा रहे युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। घटना में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ है। घटना बुधवार दोपहर अतरौली कोथावां मार्ग पर गढ़ी नेवादा के पास हुई।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी विकास (28) एक शराब ठेके के बाहर ग्लास बेचते थे। भाई अनूप के मुताबिक, विकास की पत्नी कंचन गर्भवती थीं। बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर कंचन को कोथावां सीएचसी में भर्ती कराया गया था। दोपहर में विकास बाइक से घर से सीएचसी जा रहा था। इसी दौरान अतरौली थाना क्षेत्र के गोड़वा निवासी अजेश वाजपेयी (38) बाइक से कोथावां की ओर से जा रहे थे।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी नेवादा गांव के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। विकास सिर के बल सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सीएचसी कोथावां ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में अजेश भी घायल हो गया। उन्होंने अपना इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराया। अनूप का आरोप है कि विकास के पास 16 हजार रुपये और मोबाइल था। मौके से न तो रुपये मिले और न ही विकास का मोबाइल। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली थी। अब पता चला है तो इसकी जांच करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोद भरी मगर उजड़ गई मांग
दुर्घटना में विकास की मौत के कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी कंचन ने बेटी को जन्म दिया। कंचन को दुर्घटना के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। कुछ ही देर में वहां मौजूद लोग बिलख कर रो पड़े तो कंचन को हादसे में पति की मौत हो जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वह बदहवास हो गई और उसे संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed