{"_id":"6a6501298bc172fe8f04d386","slug":"husband-and-wife-quarreled-outside-the-medical-college-over-who-would-keep-their-son-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153770-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटे को रखने को लेकर मेडिकल कॉलेज के बाहर पति-पत्नी का हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटे को रखने को लेकर मेडिकल कॉलेज के बाहर पति-पत्नी का हुआ झगड़ा
विज्ञापन
फोटो- 23- मेडिकल कॉलेज के बाहर झगड़ रहे पति पत्नी को लेकर जाते पुलिस कर्मी। संवाद
हरदोई। घरेलू विवाद में पिछले तीन माह से मायके में रह रही विवाहिता शनिवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़े बेटे को साथ रखने के लिए पति से झगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और महिला के परिजनों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया और बाद में चौकी ले जाकर समझौता करा दिया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के लोनहारा गांव निवासी विमला ने बताया कि 12 वर्ष पहले पुत्री निशा का विवाह बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिजगवां गांव निवासी पुनीत के साथ किया था। उनके दो पुत्र अंश (10) और कृष्णा (7) हैं। आरोप है कि पिछले एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पुनीत पंजाब के डेराबस्सी में काम करता है, करीब चार माह पहले वह पत्नी व बच्चों को लेकर गया। वहां दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई तो निशा बच्चों को लेकर मायके आ गई।
विमला के अनुसार एक माह पहले पुनीत आया और बड़े बेटे अंश को बिजगंवा लेकर चला गया। बच्चों की देखभाल बाबा राम दयाल और दादी कर रहे हैं। निशा ने तीन दिन पहले बेटे को रखने के प्रार्थना पत्र दिया था। शनिवार को महिला थाने में पति और पत्नी आए थे। वहां पर बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई। लड़ते-झगड़ते दोनों मेडिकल कॉलेज के बाहर पहुंच गए। यहां करीब पौन घंटे तक ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन
दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मी दोनों को समझाकर मेडिकल कॉलेज चौकी ले आए। बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था। दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया।