{"_id":"5f3c118c8ebc3eabed24c3d8","slug":"husband-and-wife-jumped-in-pond-in-faimily-dispute-hardoi-news-knp5774987131","type":"story","status":"publish","title_hn":"-घरेलू कलह में आपस में झगड़े दंपति तालाब में कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-घरेलू कलह में आपस में झगड़े दंपति तालाब में कूदे
विज्ञापन
बावन। कस्बे में मंगलवार देर शाम घरेलू कलह में झगड़े के बाद दंपति ने तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों की जान बचाई। परिजनों ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी पप्पू (28) पुत्र छोट्टा मजदूर है। मई में लॉकडाउन के दौरान टड़ियावां थाना क्षेत्र के रणेना गांव निवासी कंचन के साथ उसकी शादी हुई थी। दोनों परिवार से अलग रह रहे हैं। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। रोजाना दोनों में कहासुनी होती रहती थी।
मंगलवार दोपहर दोनों के बीच मारपीट के दौरान कंचन घर से भागकर कुछ दूरी पर स्थित तालाब में कूद गई। पीछे से भागते पहुंचे पप्पू ने भी तालाब में छलांग लगा दी। दोनों को एक साथ तालाब में कूदता देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दोनों को सकुशल बाहर निकाला। चौकी प्रभारी अनिल सिंह पंकज ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।