{"_id":"6862ce169403902b24078499","slug":"husband-and-wife-burnt-due-to-gas-cylinder-fire-referred-to-lucknow-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133671-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैस सिलिंडर में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैस सिलिंडर में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे, लखनऊ रेफर
विज्ञापन
हरदोई। सुकमा गांव निवासी पति-पत्नी गैस सिलिंडर में आग लगने से झुलस गए। सोमवार की दोपहर हुई घटना में दोनों घायलों को सीएचसी केंद्र फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
सांडी थाना क्षेत्र के सुकुमा निवासी मालती (37) सोमवार की दोपहर किचन में खाना बना रही थीं। इस दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें अपनी तरफ आते देख उन्होंने शोर मचाया। पत्नी की आवाज सुनकर पति नीरज (40) आ गए।
उन्होंने मालती को बचाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों आग से गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एंबुलेंस से पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। (संवाद)