फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hurt by video going viral, rape victim attempts to commit suicide

Hardoi News: वीडियो वायरल होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने किया जान देने का प्रयास

Wed, 08 Nov 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hurt by video going viral, rape victim attempts to commit suicide
हरदोई। तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आहत महिला ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पति ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर है। पिता-पुत्र समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी केसी गोस्वामी ने भी जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला (32) ने सोमवार देर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। पति ने देखा तो फंदे से नीचे उतारा। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि पति ई-रिक्शा चलाते हैं। लगभग पांच माह पहले पति काम पर गए थे। इसी दौरान गिगयानी मोहल्ले का हरीराम, उसका बेटा राजवीर, साथी प्रमोद व एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए। हरीराम ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया। इसके बाद प्रमोद ने दुष्कर्म किया, जबकि बाकी लोगों ने वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद से आए दिन चारों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर देर रात महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया। एसपी केसी गोस्वामी ने महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने भी घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाहाबाद कोतवाली में तीन नामजद और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed