फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hurry to sell wheat for daughter's wedding

बेटी की शादी के लिए गेहूं बेचने की जल्दी

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hurry to sell wheat for daughter's wedding
थ्रेसरिंग - फोटो : अमर उजाला

बिलग्राम (हरदोई)। अधिकांश स्थानों पर गेहूं क्रय केंद्र न खुलने से किसान परेशान हैं। मौसम की मार को देखते हुए उन्हें गेहूं बेचने की चिंता सता रही है। तहसील मुख्यालय पर हर बार बनाए जाने वाले एसएफसी और पीसीएफ केंद्रों का भी इस बात पता नहीं चल रहा है। बेटी के हाथ पीले करने के लिए किसानों को गेहूं बेचने की जल्दी है।

विज्ञापन


बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गेहूं की थ्रेसिंग के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। किसान गेहूं बेचने के लिए मंडी में भटक रहे हैं। बुधवार को फुटकर बाजार में गेहूं 1325 से 1350 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल है। जानकारों के  मुताबिक, यदि प्रदेश सरकार कोई बोनस देगी तो किसानों को भाव बढ़ कर मिलने का प्रावधान है। परंतु कम से कम 1525 रुपये की दर पर किसानों का गेहूं खरीदा जाए।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पिछले वर्ष हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण किसान सशंकित हैं। जल्द से जल्द गेहूं की कटाई-मड़ाई कर लेना चाहते हैं। किसान दिर्गज सिंह ने बताया कि मड़ाई का कार्य चल रहा है और प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल गेहूं बाजार में आता है, पर क्रय केंद्रों का कोई पता न होने से फुटकर मंडी में औने पौने दामों में गेहूं बेचने को किसान मजबूर हैं। 16 अप्रैल से सहालग हैं। इससे किसी को अपनी बेटी के हाथ पीले करने की चिंता है तो कोई बेटे की शादी के लिए जल्दी से जल्दी गेहूं की कटाई कर लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उपजिलाधिकारी पीपी तिवारी ने बताया कि उन्होंने केंद्र प्रभारियों को खरीद व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं। वह कल से स्वयं केंद्रों पर जाकर खरीद की स्थित की पड़ताल करेंगे। प्रत्येक दशा में किसानों का गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदा जाएगा। समस्या होने पर किसान उनसे संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed