{"_id":"efad9bcde309469efc851426bca804a3","slug":"hump-demolished-three-workers-buried-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का टीला ढहा, तीन मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का टीला ढहा, तीन मजदूर दबे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में मनरेगा के तहत तालाब पर बांध बनाते समय मिट्टी का टीला ढह जाने से तीन मजदूर उसमें दब गए जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया में मनरेगा के तहत तालाब पर बांध बांधने का काम चल रहा था। जहां पर तीस से पैंतीस मजदूर मिट्टी खोद कर तालाब पर बांध बनाने का काम कर रहे थे। बांध बनाते समय मिट्टी का टीला अचानक धस गया।
विज्ञापन
इससे तालाब में खोद रहे तीन मजदूर मिट्टी में दब गए जिनको आनन फानन में बाहर निकला गया। दो की हालत गंभीर होने पर ग्राम प्रधान गुड्डू ने गांव निवासी खुशीराम और गेदन का जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि एक को मामूली चोट आई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन