{"_id":"574497ab4f1c1b152c690c9c","slug":"ht-took-nine-and-a-half-hours-in-line-at-lt-jnfr","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ घंटे में एलटी पर लगे एचटी लाइन के जंफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े नौ घंटे में एलटी पर लगे एचटी लाइन के जंफर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 24 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भीषण गर्मी में मंगलवार को शहर के सांडी रोड उपकेंद्र और गुरगुज्जा उपकेंद्र की बिजली पूरे दिन गायब रही। एचटी लाइन के जंफरों को एलटी लाइन पर लगाने का काम कराने के लिए महज चार घंटे का शट डाउन लिया गया लेकिन आपूर्ति साढ़े नौ घंटे बाद मिली। ऐसे में घरों में पानी की किल्लत तो हुई, इन्वर्टर भी ठप हो गए। सदर बाजार में भी चक्की और लघु कारखाने बिजली के अभाव में ठप रहे।
विज्ञापन
आंधी और बारिश के बाद भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो लेकिन सूरज की तपिश लोगों को परेशान किए है। मंगलवार को सांडी रोड और गुरगुज्जा उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली नहीं मिली। जनपद की विद्युत आपूर्ति को पावर ग्रिड से जोड़ने के लिए उपकेंद्रवार 220 केवी लाइनों को एलटी लाइनों से जंफरों के माध्यम से जोड़ने का काम कराया जा रहा है। जिसके लिए सुबह साढ़े नौ बजे से डेढ़ बजे तक का शटडाउन पारेषण विभाग ने लिया, लेकिन जब काम कराया गया तो विभागीय कर्मचारी काम ही पूरा कर पाए और इसके बाद एक-एक घंटा बढ़ाया जा रहा। जिसके बाद पूरा दिन निकल गया और शाम को सात बजे बिजली सप्लाई की गई।
विज्ञापन
पूरे साढे़ नौ घंटे से बिजली आपूर्ति न होने की वजह से घरों में पानी की किल्लत हो गई और लोग हैंडपंपों से पानी भरते देखे गए। उधर, पूरे दिन बिजली आपूर्ति न होने की वजह से इन्वर्टर भी ठप हो गए। पारेषण विभाग के उपखंड अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सांडी रोड पर खंभे व लाइनें अधिक जर्जर हैं ऐसे में जंफर बांधने में समस्या आ रही है। इसी वजह से काम निर्धारित समय से पूरा होने के बजाए पांच घंटे लेट हो गया।
विज्ञापन