{"_id":"609aabaf8ebc3edca622ef4a","slug":"ht-line-hardoi-news-collapse-elderly-die-current-hardoi-news-knp627757033","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन का तार टूट कर गिरा, करंट से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन का तार टूट कर गिरा, करंट से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। लोनार थाना क्षेत्र के सौरंगपुर गांव में सोमवार रात एचटी लाइन का तार टूट कर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
सौरंगपुर गांव निवासी प्रसादी (55) सोमवार रात लगभग 11 बजे खेत से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में ट्रांसमीशन लाइन का तार एचटी लाइन में छू जाने के कारण एचटी लाइन का एक तार टूटकर उनके ऊपर आ गिर गया।
तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि प्रसादी विवाहित था।
विज्ञापन
उसके तीन बेटे व दो बेटियां है। वह खेती किसानी करता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।