{"_id":"1c14272b4ab50227fd211aef2c2b2fe5","slug":"housing-demand-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को आवास दिलाने की मांग को प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को आवास दिलाने की मांग को प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रों को आवास दिलाने सहित छह सूत्रीय मांगों को
विज्ञापन
लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियाें और किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट
में प्रदर्शन कर ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
भाकियू अराजनैतिक के श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि किसानों की खरीफ की फसल सूखे के कारण बरबाद हो गई। जिसका बैंक के द्वारा फसली बीमा कराया गया था, पर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर रबी की फसल के लिए किसानों ने फसल बैंक तथा महाजनों से कर्ज लेकर तैयार की, लेकिन ओला व बारिश ने वह भी नष्ट कर दी।
जिसके बाद किसान अब आत्महत्या करने को विवश हैं और प्रदेश सरकार कुछ भी नही कर पा रही है। उन्होंने ग्राम सवरदा मजरा उमरसेड़ा में भूमि नंबर 1085 पर से दबंगों का कब्जा हटाने, विकास खंड अहिरोरी की ग्राम सभा उमरा में ननकू नाई के मकान से बुद्धा पासी के मकान तक नाली बनाने।
ग्राम सभा भड़ायल में बांधा गांव में अवैध कब्जों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने नारेबाजी भी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा पिहानी के ग्राम सभा उमरसेड़ा के प्रधान द्वारा अपात्रों से सुविधा शुल्क लेकर किए गए आवासों की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांगे भी शामिल हैं। इस मौके पर सुमिरता, बहादुर, रामसिंह आदि थे।