फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Houses for police personnel will be built with Rs 10 crore

Hardoi News: दस करोड़ से बनेंगे पुलिस कर्मियों के लिए आवास

Mon, 19 Aug 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Houses for police personnel will be built with Rs 10 crore
हरदोई। शासन ने आवासीय भवन निर्माण के लिए 10.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। काम शुरु कराने के लिए 5.06 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उप्र पुलिस आवास निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना पर वैसे तो शासन की ओर से पुलिस कर्मियों के लिए आवासों का निर्माण कराया जा रहा है, इसी के साथ पुलिस मुख्यालय की ओर से अप्रैल 2024 में दिए गए आवासीय भवन निर्माण के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन के अनु सचिव प्रभात रंजन की ओर से 13 अगस्त को जारी पत्र में कहा गया है कि हरपालपुर में आवासीय भवन के निर्माण के लिए 10,12,55,000 रुपये के प्रस्ताव पर शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। राशि जारी किए जाने की जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed