{"_id":"56f819d14f1c1bd054f14d61","slug":"houses-damaged-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मौसम का नजारा
- फोटो : (अमर उजाला)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शाहाबाद क्षेत्र में दो जगह बिजली गिरी है। इसमें एक मकान को आंशिक नुकसान हुआ है। पिछले साल अतिवृष्टि से तबाह हो चुके किसानों ने बारिश न होने के लिए मन्नतें माननी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
मौसम ने शनिवार की देर रात से अचानक करवट ली। रविवार की तड़के बिजली तड़कने के साथ बूंदाबांदी होने लगी। शाहाबाद में गढ़ीकला और यामीन के पास बिजली गिरी। जिससे एक मकान को आंशिक नुकसान हुआ मगर हादसा टल गया। पिछले साल ओला एवं अतिवृष्टि से रबी की फसलों का नुकसान हुआ था। सरकारी आकलन में ही दो सौ करोड़ से अधिक नुकसान बताकर सहायता राशि मांगी गई थी।
विज्ञापन
अभी तक करीब 50 फीसदी ही सहायता मिली है। इस साल रबी की फसलों से दो वक्त की रोटी की तलाश में बैठे किसान फिलहाल के मौसम के रुख से घबरा रहे है। इस संबंध में कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार व जिलाकृषि अधिकारी विनोद कुमार कहते हैं कि मौसम का रुख फिर चौंका रहा है। ऐसे में यही दुआ है कि बारिश न हो क्यों बारिश से फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन