फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Household of seven houses burnt due to fire, cracks came in the house

Hardoi News: आग से सात घरों की गृहस्थी जली, मकान में आईं दरारें

Fri, 21 Apr 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Household of seven houses burnt due to fire, cracks came in the house
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के गांव मढि़या मजरा सोनिकपुर में बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग से मकान में दरारें आ गईं। डेढ़ घंटे बाद दमकल टीम पहुंची, तब तक ट्यूबवेल से ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गांव के केशन के घर के पास अज्ञात कारणों से आग लगी थी। तेज हवा के कारण आग की चिंगारी ने गांव में तबाही मचा दी। एक- एक करके सात घरों में फैल गई। आग से केशन के बीस मुर्गा, चार छप्पर, साइकिल, एक क्विंटल गेहूं, कपड़ा, रजाई, तीन चारपाई जल कर राख गई। श्यामलाल के घर में 10 छप्पर, 20 क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल धान, 30 क्विंटल भूसा, पांच दरवाजे, पांच क्विंटल सरसों, कपड़ा, रजाई गद्दा, साइकिल, 20 कबूतर जल गए। इनका मकान भी चकट गया है।
विज्ञापन

बहू रूबी,लक्ष्मी और बेटी रूबी का जेवरात पायल, झुमकी, हाथफूल, मांगबेदी, हार जल गए। राजकुमार के घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, तखत, ठेलिया, तीन चारपाई, चार छप्पर, भूसा जल गया। आग से छत चटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपति पत्नी सोहनलाल का सोलर प्लेट, दो क्विंटल गेहूं, एन्ड्रायड मोबाइल, कपड़ा जल गए। रामप्यारी के तीन छप्पर,चारपाई, रजाई, कपड़ा, बिजली मीटर जल गया। पुष्पा पत्नी सुखराज का गेहूं, कपड़ा, चारपाई, छप्पर और रामौतार छप्पर, कपड़ा, चारपाई जलकर राख हो गई।


खुले आसमान के नीचे गुजारी रात
अग्निपीड़ित श्यामलाल का परिवार बुधवार की रात घर के बाहर खेत में खुले आसमान के नीचे गुजरी है। लेखपाल अरविंद ने जांच करते हुए बताया कि नुकसान का अनुमान लगाकर अग्निपीड़ितों का सहयोग किया जाएगा। ग्रामीणों ने लगभग पांच लाख का नुकसान बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed