फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Household items burnt due to fire in the house of two farmers

Hardoi News: दो किसानों के घर में आग से गृहस्थी का सामान जला

Tue, 21 Mar 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 21 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Household items burnt due to fire in the house of two farmers
बघौली। थाना क्षेत्र संतरी खुर्द मजरा करीम नगर और सैदापुर गांव के दो घरों में आग लगने से करीब डेढ़ लाख की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हैरानी की बात यह रही है कि फायरब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

संतरी खुर्द मजरा करीम नगर सैदापुर निवासी राकेश के पड़ोस में रमेश का घर है। दोनों सगे भाई हैं। रविवार की देर रात में राकेश के घर में चूल्हे पर खाना बनने के बाद सभी परिवार के लोग सोने के लिए चले गए। कुछ ही देर बाद आग की लपटे उठने लगी। इस पर राकेश व परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग आग बुझाने में लग गए, लेकिन जब तक आग पड़ोसी रमेश के घर को भी चपेटे में ले लिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस बीच दोनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक फायरब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी गई, मगर उनकी कोई गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed