फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   House collapsed due to LPG cylinder explosion, household burnt

Hardoi News: रसोई गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, गृहस्थी जली

Tue, 28 May 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
House collapsed due to LPG cylinder explosion, household burnt
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के जखौर गांव में रसोई गैस सिलिंडर अचानक आग लगने से धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर फटने से मकान ढह गया। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जखौर गांव निवासी अरुन का गांव में ही मकान है। रविवार रात करीब आठ बजे घर के अंदर रखा सिलिंडर अचानक फट गया। इससे पूरा मकान ढह गया और मकान के अंदर आग लग गई। मकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई नहीं था। अरुन परिवार के साथ गांव में ही स्थित निर्माणाधीन मकान पर गए थे। धमाके के साथ सिलिंडर फटने दो कमरों की छत और चारों तरफ की दीवार गिर गईं। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबकर बर्तन और दो सिलाई मशीन आदि क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी राम लखन ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed