{"_id":"5eb1a4248ebc3e90541febd5","slug":"house-caught-fire-hardoi-news-knp5586651163","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूरे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई खाक
विज्ञापन
आग बुझने के बाद बचे गृहस्थी के सामान को समेटते परिवार के लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में मंगलवार को घूरे की चिंगारी से घर में आग लग गई। आग से घर में रखा सिलिंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से किशोर घायल हो गया। दमकल ने आग बुझाई लेकिन तब तक गृहस्थी राख हो गई।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में घूरे की चिंगारी से गांव निवासी बेचेलाल के घर में पड़े छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ देर में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। बेेचेलाल के घर में रखा सिलिंडर फट गया। जिससे आग बुझाने की कोशिश कर रहा गांव का ही अतुल (17) घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया।
इधर ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक घर में रखा राशन समेत अन्य सामान जल चुका था। पीड़ित बेचेलाल ने बताया कि बहन रानी देवी की शादी के लिए घर में रखे 50 हजार रुपये, 20 क्विंटल गेहूं व 700 ग्राम चांदी के जेवर समेत कपड़े व अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।