{"_id":"5b2a979a4f1c1bb16e8b8e3f","slug":"house-caught-fire-due-to-deepak-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक गिरने से घर में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक गिरने से घर में लगी आग
hardoi
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला खेड़ा के एक घर में मंगलवार देर रात दीपक गिरने से आग लग गई। ग्रामीणों ने दो घंटे में आग बुझाई लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी मिस्त्री नौशाद खान पुत्र जहीर खान मंगलवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात लगभग एक बजे नौशाद के कमरे में आरे पर रखा दीपक गिर गया। जिससे आग लग गई। नौशाद और परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिजनों ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने लगभग दो घंटे की कोशिश के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक कपड़े, अलमारी, बेड, फ्रिज समेत 5 हजार रुपये और जेवर जल गए। बुधवार सुबह लेखपाल राज किशोर मिश्रा व कानूनगो महेश सिंह ने नुकसान का आकलन किया। प्रधानपति बावन सैय्यद अनीशुल हसन ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
2 दिन बाद है छोटे भाई की शादी
नौशाद के तीन भाई हैं। उनके घर भी पास में ही बने हैं। नौशाद ने बताया कि उसके छोटे भाई इरशाद की शादी 23 जून को है। बारात पाली के पास स्थित निजामपुर गांव जाएगी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जिसके चलते जेवर समेत अन्य सामान उसने घर पर रखा था। आग लगने से सारा सामान जल गया।
विज्ञापन