{"_id":"5f0359578ebc3ea0790ba9a1","slug":"hospital-worker-found-corona-possitive-hardoi-news-knp569687183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल कर्मी मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल कर्मी मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोमवार को जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ सहायक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ ही कुल संक्रमित 255 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 45 हैं। 205 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मौतें पांच हुईं हैं।
जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ सहायक (45) शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम चुुंगी मार्ग का निवासी है। चार दिन पहले उसने कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था और तब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सोमवार को वरिष्ठ सहायक ने फिर से जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कोरोना की जांच कराई तो देर शाम आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला।
इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उधर मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज निवासी बुजुर्ग की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को भी बाजीगंज में थर्मल स्क्रीनिंग हुई। अधिशासी अधिकारी मुकेश निगम ने मोहल्ले में बैरिकेडिंग कराने के साथ सैनिटाइजेशन भी कराया। बीकापुर गांव में भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बीकापुर निवासी एक युवक हरदोई के मुख्य डाकघर में तैनात है और वह संक्रमित मिला था।