फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hospital me mahila ki maut

्लीनिक में महिला की मौत, कर्मचारी भागे

Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
hospital me mahila ki maut
क्लीनिक में महिला की मौत, कर्मचारी भागे
विज्ञापन

- गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। पेट दर्द से परेशान महिला की संदिग्ध हालात में प्राइवेट क्लीनिक में मौत हो गई। जानकारी होने पर स्टाफ के कर्मचारी क्लीनिक से भाग गए। इस पर गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी गुड़िया (32) पत्नी संदीप को एक माह पूर्व बच्ची हुई थी। शुक्रवार सुबह गुड़िया को पेटदर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर कस्बे में एक प्राइवेट क्लीनिक पर गए। शुक्रवार को इलाज के बाद शाम को गुड़िया को घर भेज दिया। रात में फिर से तेज दर्द होने पर परिजन क्लीनिक चले गए। शनिवार शाम को क्लीनिक में गुड़िया की मौत हो गई। ये देख क्लीनिक में मौजूद कर्मी भाग गए, जिससे परिजन आक्रोशित हो गए। पति संदीप ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा कहा कि डॉक्टर सुबह कानपुर चले गए। स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया। जिससे गुड़िया की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बारे में परिजनों ने कुछ नही बताया। प्रभारी कोतवाल सोमपाल गंगवार ने बताया कि उनको घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस बल क्लीनिक पर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed