फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   homeguard

भविष्य में इंसास से लैस होंगे हमारे स्मार्ट होमगार्ड

Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
homeguard
हरदोई। अब जिले के होमगार्ड इंसास रायफल से लैस होकर स्मार्ट नजर आएंगे। इसको लेकर हेडक्वार्टर में प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें जिले के 20 जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला कमांडेंट होमगार्ड का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि जल्द इंसास रायफल आवंटित होंगी। जिससे होमगार्ड विभाग आधुनिक होता नजर आएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में होमगार्डों को स्मार्ट बनाने की कवायद चल रही है। भविष्य में अब होमगार्ड डंडे या राइफल पकड़कर ड्यूटी नहीं करेंगे बल्कि वे अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। होमगार्ड कमांडेंट ने बताया है कि इंसास से लैस होमगार्ड अब अधिकारियों और नेताओं की सुरक्षा में भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इंसास की ट्रेनिंग हेडक्वार्टर में दी जाने लगी है। जिले से 20 जवानों को लखनऊ भेजा गया है, जो कि वहां पर इंसास की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
जिला कमांडेंट होमगार्ड का कहना है कि 375 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। अप्रैल से होमगार्डों का भत्ता बढ़ सकता है इसको लेकर प्रयास हेडक्वार्टर स्तर से किए जा रहे हैं। जिले में 1600 के करीब सक्रिय जवान है। जो ड्यूटी कर रहे हैं। यह सब भी इंसास रायफल का लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला की माने तो 45 साल से कम उम्र वालों को ही ट्रेनिंग दी जा रही है। यह भी देखा जा रहा है जिनकी लंबाई 170 सेमी से कम है और वह पढ़े लिखे हैं उनको ही ट्रेनिंग पर बुलाया गया है। भविष्य में इन्हीं को रायफल मिलने की उम्मीद है।

होमगार्ड विभाग के पास जिले में अभी साढ़े तीन सौ के आसपास थ्री नाट थ्री रायफल हैं। जो कि पुलिस लाइन में हैं। इसके अलावा जो जवान उपजिलाधिकारी के साथ लगे हैं। करीब 10 जवानों को इन शस्त्रों को साथ ले जाने की अनुमति है। धीरे-धीरे जैसे ही इंसास आएंगी वैसे-वैसे यह कम की जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed