फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   home isolate bahar nikle to fir

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कांटेक्ट टेस्टिंग बेहद जरूरी : डीएम

Wed, 29 Jul 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
home isolate bahar nikle to fir
फोटो-29- कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कांटेक्ट टेस्टिंग बेहद जरूरी है। किसी भी संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच जरूर कराई जाए। डीएम ने होम आइसोलेशन वाले लोगों के घर से बाहर घूमने की जानकारी पर नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना संक्रमण पर रोकथाम पर चर्चा को आयोजित बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि शहरी क्षेत्र में होम आइसोलेट लोगों के बाहर घूमने की जानकारी मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट संबंधित के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराएं और कोविड-19 अस्पताल भेज दें। ग्रामीण इलाकों में इसकी जिम्मेदारी संबंधित उपजिलाधिकारी संभालेंगे। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमित मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एंबुलेंस से कंटेनमेंट जोन पहुंचकर संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराएंगे। डीएम ने कहा कि डोर-टू-डोर कोरोना जांच कार्य में तेजी लाई जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एके शाक्य, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, डॉ. मनोज सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed