फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Holi market: Demand for potato and sago papad and Indonesian Kachri

होली का बाजार : आलू और साबूदाना पापड़ व इंडोनेशियन कचरी की मांग

Tue, 11 Mar 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Holi market: Demand for potato and sago papad and Indonesian Kachri
हरदोई। होली पर रेडीमेड नाश्ता का चलन बढ़ा है। बाजार में आलू और साबूदाना के पापड़, आलू चिप्स और इंडोनेशियन कचरी लोगों को भा रही है। लोगों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार और कई आकृति में नाश्ते की कच्ची सामग्री उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

होली पर आने वाले मेहमानों को नाश्ता कराने के लिए महिलाओं ने घर पर भी आलू, आरारोट, रवा के पापड़, आलू के चिप्स और कचरी आदि बनाई हैं। साथ ही रेडीमेड नाश्ता का चलन बढ़ने से बाजार में भी विभिन्न प्रकार के नाश्ते की सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन

बाजार में आलू के पापड़ 280 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर हैं। सामान्य कचरी 60-70 रुपये और इंडोनेशियन कचरी 100-200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही हैं। मूंग दाल के पापड़ का भाव ब्रांड के अनुसार 20 से 80 रुपये, साबूदाना के पापड़ 15-20 रुपये 200 ग्राम वजन के प्रति पैकेट के भाव में हैं। सूखा पेठा 400 ग्राम 45 रुपये प्रति पैकेट और चासनी के साथ ब्रांडेड पेठा 120 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
हींग और खट्टी-मीठा नमकीन लोगाें को भा रही
वैसे तो बाजार में 130 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 800-1,000 रुपये प्रति किलोग्राम भाव की नमकीन दुकानों पर उपलब्ध है। दुकानदारों ने मांग को देखते हुए 130-240 रुपये प्रति किलोग्राम भाव वाली नमकीन को अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया है। रवि और चंदन गुप्ता ने बताया कि होली पर कई प्रकार के नाश्ते और मिष्ठान के कारण लोग हींग और खट्टी-मीठा नमकीन को अधिक पसंद कर रहे हैं। नमकीन में केला चिप्स, चना और मक्का के सेव और मखाना वाली नमकीन की मांग है।

---
बाजार में सोना-चांदी और चॉकलेट फ्लेवर की भी गुझिया
होली पर अन्य मिष्ठान और कचरी-पापड़ के साथ गुझिया का अलग ही महत्व है। वैसे तो घरों में लोग खोवा में मेवा मिलाकर गुझिया बनाते हैं। गिफ्ट हैंपर और घरों में पसंद किए जाने से हलवाई की दुकानों पर सोना-चांदी की वर्क लगी और चॉकलेटी फ्लेवर की गुझिया भी बाजार में उपलब्ध है। चॉकलेटी फ्लेवर और चांदी वर्क लगी गुझिया 1,300 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने का वर्क लगी गुझिया 501 रुपये प्रति पीस के भाव मिल रही हैं। लकी गुप्ता ने बताया कि लोग गुझिया को पसंद कर रहे हैं। गुझिया में मेवा भरी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed