फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Holding pond excavation of skeletons

मनरेगा में तालाब की खुदाई में मिले नर कंकाल

Sun, 24 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 24 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Holding pond excavation of skeletons
टिकारी गांव में  मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई करते समय तीन नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणो ंकी भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


विकास खंड के टिकारी गांव में मनरेगा के तहत तालाब खोदा जा रहा है। शनिवार को तालाब खोदते समय तीन नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।  गांव प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान जो नर कंकाल मिले हैं वह पूरी तरह से सड़ चु़के है। वहां पर अन्य हड्डियां भी मिली रही हैं। उन्होंने बताया कि जहां पर खुदाई हो रही है। वहां पर बहुत समय पहले टीला था। उसी के पास लोग घर बनाकर रहते थे।


उनका कहना है कि शायद यहां पर कभी शमशान रहा हो। प्रधान ने बताया कि कंकालों को एकत्रित कर दफन कर दिया गया है। घटना से गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रनवीर सिंह ने बताया कि मामले की कंकाल मिलने की सूचना उन्हें नहीं मिली है । गांवों में इस तरह की खुदाई में नर कंकाल मिलना कोई बड़ी बात नहीं है । यदि सूचना मिलेगी तो देखा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed