फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Historysheeter murder

हिस्ट्रीशीटर की ईंटों से कूंचकर हत्या

Fri, 12 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Fri, 12 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Historysheeter murder
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में कई अपराधोें में वांछित हिस्ट्रीशीटर र्की इंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुरसा थाना क्षेत्र में खाई में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी समेत आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के कस्बा बावन के बिरमपट्टी निवासी बलकार उर्फ लोनिया (45) जगन्नाथ थाना क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं वांछित था। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर सोलह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार की सुबह उसका शव सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया के पास खाई में पड़ा मिला।
विज्ञापन


उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सुरसा विनय मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल कर घटना के खुलासा करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि बलकार की सिर्फ मां घर में रहती है। उसका एक भाई लखनऊ में काम करता है। वहीं एक भाई सर्वेश चोरी की घटनाओं में वांछित है। वहीं एक अन्य कही मजदूरी करता है।


उसके परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष सुरसा विनय मिश्र ने बताया कि बलकार की मां राम कटोरी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बलकार के ऊपर लोनार के अलावा लखनऊ में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed