फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   History sheeter's wife's license suspended for giving less food grains

Hardoi News: कम अनाज देने पर हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का लाइसेंस निलंबित

Fri, 16 Feb 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
History sheeter's wife's license suspended for giving less food grains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियावां। कार्डधारकों को कम अनाज देने पर हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का भदेवरा की उचितदर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। सदर एसडीएम ने निलंबन आदेश के साथ ही जवाब-तलब भी किया।
विकास खंड क्षेत्र के भदेवरा गांव में उचितदर विक्रेता किरन की मौत के बाद उनकी बहू सना पत्नी जावेद ने अपने नाम से दुकान का चयन करा लिया। अनाज का वितरण सना के पति हिस्ट्रीशीटर जावेद की ओर से किए जाने और कम मात्र में दिए जाने की शिकायत गांव निवासी सूरज कुमार व संजय कुमार आदि ने डीएम से की थी।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर सदर एसडीएम ने जांच की तो, मामला खुल गया। कार्डधारकों ने चार यूनिट पर 20 के स्थान पर 18 किग्रा. अनाज दिए जाने की पुष्टि की। एसडीएम ने जारी निलंबन आदेश में कहा है कि उचितदर विक्रेता रहीं सना ने हाईस्कूल का अंक पत्र गुरुकुल हरिद्वार का लगाया था। जांच में वह भी फर्जी मिला है। उन्होंने उचितदर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed