फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   History-sheeter killed father

Hardoi News: हिस्ट्रीशीटर ने पिता को मौत के घाट उतारा

Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter killed father
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के भट्टापुरवा निवासी सुनील (52) उन्नाव बस अड्डे के पास छोला भटूरा का ठेला लगाते हैं। बुधवार रात लगभग 10:15 बजे वह वापस घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद पुत्र कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली नशे में घर आया।
विज्ञापन

सुनील ने शराब पर नाराजगी जताई और फटकार लगाई। इससे नाराज कुलदीप पिता सुनील से उलझ गया। विवाद के दौरान कुलदीप ने घर के बाहर पड़ी ईंट उठाकर सुनील के सिर पर मार दी, जिससे सुनील वहीं गिर गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सुनील को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कुलदीप ने पिता की हत्या सिर पर ईंट मारकर की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है कुलदीप : अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया हत्यारोपी कुलदीप हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उसे कुछ समय पहले जिला बदर भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed