फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Highest turnout in Bilhaur, lowest turnout in Balamau

Hardoi News: बिल्हौर में सबसे ज्यादा, बालामऊ में सबसे कम मतदान

Tue, 14 May 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Highest turnout in Bilhaur, lowest turnout in Balamau
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान कानपुर जनपद के बिल्हौर क्षेत्र में हुआ है। यहां 57.50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे कम मतदान बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां 53.20 फीसदी वोट डाले गए हैं।
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में हरदोई जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें बालामऊ, संडीला और बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र हैं। कानपुर की बिल्हौर बिधानसभा क्षेत्र और सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र भी मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में आता है। सोमवार को हुए मतदान में बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में 55.75 फीसदी वोट डाले गए। यहां पिछले लोकसभा चुनाव में 57.44 और पिछले विधानसभा चुनाव में 61.09 फीसदी वोट पड़े थे।
विज्ञापन

बालामऊ सीट पर इस बार 53.20 फीसदी वोट पड़े हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 53.93 और 2022 के विधानसभा चुनाव में 54.91 प्रतिशत वोट बालामऊ में पड़े थे। संडीला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को 55.19 फीसदी वोट डाले गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 55.57 फीसदी और विधानसभा चुनाव में 59.74 फीसदी वोट पड़े थे। सोमवार को हुए मतदान में मिश्रिख में 57.11 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि बिल्हौर में 57.50 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed