{"_id":"6a89dffff583ae887d0ffc30","slug":"high-tension-line-pole-hit-by-floods-power-supply-to-77-villages-cut-off-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155288-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाईटेंशन लाइन का खंभा बाढ़ की चपेट में, 77 गांवों की बिजली आपूर्ति की गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाईटेंशन लाइन का खंभा बाढ़ की चपेट में, 77 गांवों की बिजली आपूर्ति की गई बंद
विज्ञापन
फोटो 45: म्योरा गांव में फसलों की ओर जाता नाले का पानी। संवाद
हरपालपुर/बिलग्राम। कटरी और कटियारी क्षेत्र में नदियों का पानी बढ़ा है। कटियारी क्षेत्र में बेड़ीजोर पुल से बिजली लाइन खोल दी गई है। इससे पलिया विद्युत उपकेंद्र के खद्दीपुर फीडर के 77 गांवों की बिजली बंद कर दी गई है। वहीं बिलग्राम के कटरी क्षेत्र में गंगा नदी का पानी नालों के रास्तों से फसलों की तरफ बढ़ने लगा है।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार। पलिया विद्युत उपकेंद्र से निकली हाईटेंशन लाइन के पोल रामगंगा नदी की धार की कटान से करीब आ गए हैं। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लाइनमैन को अलर्ट कर दिया गया है। बेड़ीजोर पुल के पास 11 हजार हाईटेंशन लाइन के पोल रामगंगा नदी की धार से कटान पर आ गए हैं। इससे नदी पार के 77 गांवों की बिजली बंद करा दी गई है।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार। गंगा नदी का पानी बढ़ने से गांवों में खलबली है और निचले स्तर के गांवों में बेचैनी बढ़ रही है। राजघाट और आसपास के गांवों के निकट से निकली गंगा नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे से बढ़ रहा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। बाढ़ आने पर आबादी और खेती डूबने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
आसपास के नालों और धाराओं से पानी खेती की ओर बढ़ने लगा है। बढ़ते हुए पानी को लेकर ग्रामीण सहमे हैं, तो गंगा नदी से दूर म्योरा गांव में नाले का पानी फसलों की ओर बढ़ रहा है, इसके अलावा नोखे पुरवा, बिरनी समेत गांवों में नीचे स्तर पर बसे होने के कारण ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ी हैं। एसडीएम एन राम ने बताया कि बाढ़ और नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। आपदा से निपटने की तैयारी पूरी है और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा गया है।
गंगा और गर्रा नदी में छोड़ा गया 1.35 लाख क्यूसेक पानी
बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है। शनिवार को नरौरा बैराज से गंगा नदी में 1,34,584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 424 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी का पानी राजघाट पर 125.91 मीटर गेज पर आ गया है। वहीं फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 137.05 मीटर गेज पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी का पानी शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 135.75 मीटर गेज और गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष घाट पर 145 मीटर गेज पर पहुंच गया है।