फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   her taraf hariyaali

हरियाली के लिए सबने लगाए पौधे, संरक्षण का भी दिया भरोसा

Sun, 05 Jul 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
her taraf hariyaali
फोटो-24-अमिरता में पौधरोपण करते सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। वन महोत्सव के तहत एक ही दिन में रिकार्ड पौधरोपण के लिए ग्रामीण इलाकों में भी उत्साह दिखा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का लोगों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। यहां सागौन, आंवला, इमली, शीशम आदि के 225 पौधे लगाए गए। इस मौके पर डा. सोनिया, अखिलेश श्रीवास्तव, रत्नेश यादव, मनोज शर्मा, सरोज शर्मा, सुधीर, सुनील आदि मौजूद रहे। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय महाविद्यालय टोडरपुर के परिसर में ब्लाक प्रमुख राम बाबू त्रिवेदी और प्राचार्य डॉ. सुधीर सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। यहां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी, ऋषिकांत मिश्रा मौजूद रहे। पाली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में ईओ अवनीश शुक्ला की देखरेख में 2183 पौधे रोपे गए। ईओ ने बताया कि ज्यूरा में नगर पंचायत की 70 बीघा भूमि है। इसी पर पौधरोपण कराया गया है। पौधरोपण के दौरान राकेश दीक्षित, कपित अवस्थी, गौरव मिश्रा, उदय तिवारी, पवन मिश्रा, गुलजार खां आदि मौजूद रहे।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार बीईओ अमर सिंह राणा ने मनिकापुर समेत अन्य न्याय पंचायतों के विद्यालयों में पौधरोपण किया। इस दौरान विजय प्रताप, अरसलान जुबैरी, विनीत कुमार, सियाराम, संजीव, अनुज मौजूद रहे। नगर पालिका के ईओ अहिबरन लाल के नेतृत्व में 2300 पौधे रोपे गए। यहां शासन से नामित सभासद पूनम गुप्ता, अवधेश रस्तोगी, डा. मुजाबिर हुसैन जैदी, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष आदर्श सिंह, विमल तिवारी, रामदास कटियार, पूर्व नगर अध्यक्ष विमलेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की 83 ग्राम पंचायतों में एक लाख 16 हजार पौधे रोपे गए। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने उधरनपुर, सरदारनगर, आगापुर व बिलहरी में पौधरोपण किया। इस दौरान एसडीएम एपी श्रीवास्तव, तहसीलदार अवधेश कुमार, बीडीओ ऋषीपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार विधायक आशीष सिंह आशू ने ग्राम बांसा में पौधरोपण किया। ईओ मुकेश निगम ने बताया कि पालिका क्षेत्र में 3250 पौधे लगाए गए हैं। गंजजलालाबाद में भाजपा नेता अखिलेश कटियार, दिव्य कृपाल पीजी कालेज में प्रबंधक राकेश वर्मा ने, इलीट कॉलेज ऑफ फार्मेसी शाहपुर गंगा में डा. विनीत सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डा. अरविंद कुमार मिश्रा ने पौधरोपण किया। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में अधीक्षक डा. मसूद आलम ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार भमकरा तालाब के चारों ओर पौधरोपण कराया गया। सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार भरखनी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिरता में क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बाबा लक्ष्मणदास मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। यहां तहसीलदार मूसाराम थारू, उपभोक्ता भंडार के निदेशक संतोष सिंह, प्रधान बुधपाल सिंह मौजूद रहे। गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार गोपामऊ नगर पंचायत क्षेत्र की पिसावां रोड स्थित कान्हा गोशाला में अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह ने पौधरोपण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नौशाद नदवी, चौकी प्रभारी संजय सिंह ने पौधे लगाए। ईओ ने बताया कि दो हजार पौधे नगर पंचायत क्षेत्र में रोपे गए हैं। इस मौके पर विजय तिवारी, मोबीन खां, नफीस, इस्लामुद्दीन, रमाकांत, आकाश, सबलू आदि मौजूद रहे।

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता लाल करन गंगवार ने पौधरोपण किया। हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ संध्या रानी ने ग्राम उतरा में प्रधान राजू सिंह के साथ खेल मैदान में पौधरोपण किया। मदारा में पवन सिंह ने, शाहपुर बिनौरा में मुन्नू लाल ने, गांधी महाविद्यालय में मनिंदर सिंह ने पौधरोपण किया।

फोटो-14-पाली में पौधरोपण करते अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला व अन्य। संवाद

फोटो-14-पाली में पौधरोपण करते अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला व अन्य। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-15-गोपामऊ में पौधरोपण के बाद मौजूद अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह व अन्य। संवाद

फोटो-15-गोपामऊ में पौधरोपण के बाद मौजूद अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह व अन्य। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed