फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Help farmers came to the forum

किसानों की मदद के लिए आगे आया मंच

Mon, 01 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 01 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Help farmers came to the forum
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की आर्थिक सहायता को सोमवार
विज्ञापन
को अन्नदाता सहायता मंच ने डीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। इसके अलावा पंजीकृत 30 परिवारों में प्रत्येक को 10 हजार रुपये की धनराशि देने का फैसला किया।

कुदरत की मार अबकी किसानों पर सबसे ज्यादा पड़ी है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बड़े पैमाने पर खराब हुई है। जिले के प्रभावित किसानों की मदद को नारायण सेवा समिति अध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित व सुनीलम फाउंडेशन अध्यक्ष उद्वित मोहन पाठक ने अन्नदाता सहायता मंच का गठन कर किसानों की आर्थिक मदद करने का फैसला किया।

मंच ने सोमवार को कलक्ट्रेट में किसानों व उनके आश्रितों की मदद को 11 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट डीएम रमेश मिश्र को सौंपा। समिति अध्यक्ष ने बताया कि सामूहिक प्रयास से किसानों की मदद को अन्नदाता सहायता मंच ने करीब तीन लाख पचास हजार रुपये एकत्रित किए हैं।

जिसमें से 11 हजार रुपये सीएम राहत कोष में जमा किए गए हैं, जबकि 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जिले के पंजीकृत 30 पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। पीड़ित किसान व आश्रितों को 10 हजार रुपये की धनराशि के चेक का वितरण मंच की ओर से नौ जून को सरकुलर रोड स्थित एक लॉन में किया जाएगा।

बताया कि आंकड़ों के आधार पर मंच द्वारा चिह्नित किए गए परिवारों का पंजीकरण पांच जून तक किया जाएगा। इस दौरान दानिश किरमानी, अमिताभ शुक्ला, अनुराग मिश्र, सत्यम तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed