फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Heavy rain brought relief from the heat, but caused trouble for passersby

Hardoi News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, मगर राहगीरों के लिए मुसीबत

Thu, 17 Jul 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from the heat, but caused trouble for passersby
नघेटा रोड पर भरे पानी में जाते राहगीर।
हरदोई। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से बुधवार की रात को निजात मिल गई। पहले तेज हवा चली और इसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया। रात को मौसम में ठंडक घुली रही, बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। इससे पारे में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। नमी के कारण धूप निकलने पर उमस ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल किए है। बुधवार को पूरे दिन गर्मी और उमस रही। रात आठ बजे के बाद तेज हवा चलीं और साढ़े आठ बजे तक बारिश होने लगी। डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के प्रमुख मार्गाें और मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश रुकने के काफी देर बाद तक सड़कें पानी में डूबी रहीं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। लोग नगर पालिका की व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी। सुबह तक फुटपाथों के किनारे पानी भरा रहा। मौसम वेधशाला में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बारिश से पारा में कमी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवाएं 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती पाई गईं।


बारिश के दौरान तीन घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
बारिश के दौरान शहर भर के सांडी रोड स्थित उपकेंद्र को छोड़कर सभी उपकेंद्र करीब तीन घंटे तक बंद रहे। महोलिया शिवपार, सिटी उपकेंद्र, कोयल बाग कालोनी और आशा नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रात को 11 बजे तक सुचारू हुई। जबकि बिजली हवा चलते ही रात को सवा आठ बजे बंद कर दी गई थी। अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति भी रात को साढ़े दस बजे सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed