फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   health

फाइलेरिया मारती नहीं पर जन्म भर के लिए देती विकलांगता

Tue, 26 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
health
हरदोई। फाइलेरिया एक खतरनाक बीमारी है और इससे इंसान की मृत्यु नहीं होती है पर जीवन भर के लिए वह विकलांग जरूर हो जाता है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में फाइलेरिया दिवस पर सोमवार को आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि समस्त जनपदवासी स्वयं के साथ अपने बच्चों को भी 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के तहत फाइलेरिया से बचाव की दवा अवश्य खिलाएं। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सभी संकल्प लें कि फाइलेरिया बीमारी को खत्म करने में अपना सहयोग देंगे और अभियान के तहत घर-घर आने वाली आशा के माध्यम से उनके सामने ही फाइलेरिया की दवा खाएंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके रावत ने कहा फाइलेरिया अभियान 25 से 10 दिसंबर तक जनपद में गांव-गांव तक चलाकर आशाओं के माध्यम से स्त्री, पुरुष व बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया होने पर हाथी पांव या हीड्रोसील होने का खतरा होता है, इसलिए सभी जनपदवासी स्वयं के साथ अपने पूरे परिवार को फाइलेरिया की दवा अवश्य खिलाएं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक पाल ने कहा कि यह बीमारी संक्रमित होती है और यह गंदे पानी में बैठने वाले मच्छरों के काटने से होती है और फाइलेरिया के बचाव के लिए फाइलेरिया की दवा खाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले डीईसी व एल्वेंडाजोल ही फाइलेरिया में दी जाती थी लेकिन अब इन दोनों दवाओं के साथ आईवर मेक्टिन भी साथ में खिलाई जाएगी। फाइलेरिया की दवा साल में एक बार खाई जाती है और चार-पांच बार खिलाई जाती थी, परंतु आईवर मेक्टिन दवा आ जाने से व्यक्ति को सिर्फ दो बार ही खानी पड़ेगी और फाइलेरिया से बचाव किया जा सकता है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, पूर्व सीएमओ डॉ. विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed