फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Headmaster riding a scooter dies after being hit by a truck.

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार प्रधानाध्यापक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Headmaster riding a scooter dies after being hit by a truck.
बेहटा गोकुल। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को स्कूटी सवार प्रधानाध्यापक को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। टोडरपुर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। घटना का पता चलते ही परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

सरॉय खास निवासी बटेश्वर (45) टोडरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पांडेयतारा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वह परिवार समेत शहर के अब्दुलपुरवा में रहते थे। शनिवार को विद्यालय के बाद वह अपने गांव चले गए थे। यहां उनकी खेती है। खेती की देखरेख के बाद रविवार को दिन में लगभग 11:30 बजे वह स्कूटी से हरदोई आने के लिए निकले थे। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में टोडरपुर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्कूटी के पंजीकरण संख्या के जरिए ब्योरा निकालकर परिजन को घटना की जानकारी दी गई। घटना का पता चलते ही परिजन बदहवास हो गए। परिवार में पत्नी सुनीता, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर भी लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed