फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   He physically abused his cousin sister on the pretext of marriage

Hardoi News: शादी का झांसा देकर ममेरी बहन का किया शारीरिक शोषण

Wed, 26 Feb 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
He physically abused his cousin sister on the pretext of marriage
- युवक के माता-पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहबाद। शादी का झांसा देकर युवक ने अपनी ममेरी बहन का शारीरिक शोषण किया। दबाव बनाने पर वह शादी के लिए राजी हो गया। गोद भराई की रस्म भी हो गई, लेकिन फिर युवक ने दहेज में बीस लाख रुपये और खेत की मांग कर दी।
ऐसा करने से युवती के परिजनों ने इनकार कर दिया, तो शादी से मना कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के बरुआरा निवासी आनंद परमार का ननिहाल शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। ननिहाल आने जाने के दौरान उसने शादी का भरोसा देकर ममेरी बहन से शारीरिक संबंध बना लिए। इसका पता चलने और सामाजिक दबाव के चलते युवक और उसके माता पिता शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को गोदभराई हो गई और बीस फरवरी को शादी होना तय किया गया। 17 फरवरी काे आरोपी अपने माता पिता के साथ युवती के घर गया। यहां दहेज में बीस लाख रुपये और रोड पर स्थित एक खेत का बैनामा करने की मांग की। युवती ने इसका विरोध किया। आरोप है कि युवती के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया और शादी से इनकार कर दिया।

कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद परमार, उसके पिता रघुवीर सिंह और मां मिथलेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आनंद के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज हुआ है। उसके माता पिता के खिलाफ मारपीट, दहेज मांगने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed