फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Have wisely million bught

दो करोड़ फायदे का बजट पास

Sat, 21 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 21 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Have wisely million bught

जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में

विज्ञापन
शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 15-16 के लिए अनुमानित आय 47.41 करोड़ के सापेक्ष व्यय करीब 45.43 करोड़ का बजट सदन में पेश किया गया जिसे सर्व सहमति से पास किया। इस तरह से करीब दो करोड़ का लाभ परक बजट पास हुआ।

बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत की संपत्ति एवं विभवकर प्रस्तावना सूची वर्ष 14-15 अंकन रुपये 1,46,72,800 व मनरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 15-16 को लेबर बजट अंकन रुपये 14001.433 के साथ पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि वर्ष 15-16 की कार्ययोजना की स्वीकृत दी गई।

वर्ष 14-15 की अनुमानित आय 41.91 करोड़ के सापेक्ष व्यय करीब 40.15 करोड़ था। जिला पंचायत ठेकों की नीलामी आय से काफी वृद्धि हुई है। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए नई कार्ययोजना के लिए जिले के बहुमुखी विकास पर चर्चा की और सुझाव दिए।

बघौली चीनी मिल पर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान एवं फसली बीमा योजना का भुगतान बैंक द्वारा सीधे बीमा कंपनी को करने का मुद्दा उठा। इस पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष/सदस्य मुकेश अग्रवाल ने संबंधित अफसरों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए विकास कार्यों के लिए सुझाव मांगे एवं सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने सभी अफसरों को विकास कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ संदीप कौर, जिला पंचायत सदस्य कपिल गुप्ता, शरद सिंह, कुंवर सिंह, सत्येंद्र सिंह, मोहनीश सिंह, सालिकराम, सत्य प्रकाश, राजीव सिंह, परशुराम, अनुपम, नीतू गौतम, ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह, राम किशोर गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी एसके कुसुमवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed