फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Have to carry the bags of passengers by train

ट्रेन से यात्री का बैग उठा ले गए

Fri, 06 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Have to carry the bags of passengers by train

हल्द्वानी जाने को राज्यरानी इंटरसिटी ट्रेन पर चढ़े

विज्ञापन
मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी एक डॉक्टर के जेवर व कपड़ों से भरे बैग को चोरों ने ट्रेन से पार कर दिया। रास्ते में बैग गायब होने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर पहुंचने के बाद चिकित्सक ने घटना की सूचना जीआरपी को दी और रिपोर्ट दर्ज कराई

चिकित्सक में बैग में करीब तीन लाख का सामान होने की बात कही है। चंदीपुरवा निवासी पंकज शुक्ला पुत्र गंगाधर शुक्ला पेशे से चिकित्सक हैं। वह बुधवार को अपने परिवार के साथ नैनीताल जा रहे थे। जिसके लिए रेलवे स्टेशन से वह हल्द्वानी जाने को राज्यरानी इंटरसिटी पर सवार हुए। डा. शुक्ला के अनुसार ट्रेन में भीड़ अधिक थी।

वह अपना ट्राली बैग जैसे तैसे लेकर ट्रेन में चढ़े और जब ट्रेन चल पड़ी तो वह बैग सही ढंग से रखने लगे। उनके अनुसार जब बैग को देखा तो उसकी चैन खुली हुई थी और बैग के अंदर जेवर व कीमती साड़ी से रखी किट बैग गायब थी।

बताया कि किट बैग में एक साड़ी, तीन सोने की चेन, तीन सोने की इयररिंग, दो सोने के कंगन, एक सोने की अंगूठी तथा एक जोड़ी चांदी की पायल थी, जो तकरीबन तीन लाख रुपये कीमत के हैं। बताया कि इसी बीच ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पहुंच गई। जहां उन्होंने जीआरपी को तहरीर दी।

डा. पंकज शुक्ला ने बैग हरदोई में ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करने की आशंका व्यक्त की है। इसको लेकर शाहजहांपुर जीआरपी ने मामले को स्थानीय जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed