{"_id":"69e6706df6bb38b91609b531","slug":"hariyavan-thieves-targeted-the-house-of-a-farmer-who-had-gone-to-thresh-wheat-in-champatpurwa-in-the-police-station-area-it-is-claimed-that-the-thieves-stole-jewellery-worth-rs-8-lakh-from-a-box-kept-in-the-room-on-sunday-night-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148378-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-17-तैय्यब। फाइल फोटो
- लोनार में बावन नहर पुल के पास घटना, हेलमेट न लगाए होने से तीनों के सिर में चोटें आईं
- रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बावन। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में नहर पुल के पास पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तीनों दोस्तों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से एक को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़ भाग निकला। हेलमेट न लगाए होने के कारण तीनों के सिर में चोटें आईं
लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बे के सिकलीगढ़ निवासी तैय्यब (20) दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। सोमवार को वह अपने दोस्तों वीरमपट्टी निवासी राज और बदन के साथ बाइक से बावन बस अड्डा गया था। यहां से दोपहर में वापस घर जा रहा था। उसके आगे रोडवेज बस चल रही थी। रोडवेज बस को ओवरटेक करते हुए उसने रामलीला मैदान सड़क की तरफ मोड़ने की कोशिश की लेकिन सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण तीनों के सिर में चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर इन घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई ले जाया गया। यहां से तैय्यब को लखनऊ रेफर किया गया है। लखनऊ ले जाते समय तैय्यब ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर का और अविवाहित था। लोनार कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि पिकअप और दुर्घटनाग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
शाम को जाना था दिल्ली
घटना का पता चलने पर तैय्यब के परिजन बिलख पड़े। दरअसल पिछले कुछ समय से तैय्यब गांव में ही था। सोमवार शाम पांच बजे की प्राइवेट बस से तैय्यब को दिल्ली जाना था। इसकी तैयारी भी कर ली थी लेकिन अचानक हुए हादसे में तैय्यब दुनिया से ही चला गया।