{"_id":"62e686035a90533fae277739","slug":"hardoi-youth-tried-to-commit-suicide-by-hanging-hardoi-news-knp7104108195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, परिजनों ने भाई की ससुराल जाने से किया था मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, परिजनों ने भाई की ससुराल जाने से किया था मना
Sun, 31 Jul 2022 08:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 08:28 PM IST
सार
हरपालपुर थाना क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर जान देने की प्रयास किया। परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी ले गए। बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई की ससुराल जाने की बात कह रहा था। परिजनों के मना करने पर उसने जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी एक युवक ने रविवार को घर के बाहर छप्पर के नीचे अंगोछे से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मलौथा निवासी अफजाल (23) ने रविवार को घर के बाहर छप्पर के नीचे अंगोछे से फंदा लगा लिया। सूचना पर परिजनों ने उसे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक अफजाल अपने भाई शानू की ससुराल जाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
घर वालों ने मना किया, तो उसने जान देने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया परिजनों को समझा दिया है। युवक को उसके भाई की ससुराल जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन