फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Youth dies due to deteriorating health in suspicious circumstances

हरदोईः संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत

Mon, 05 Sep 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Youth dies due to deteriorating health in suspicious circumstances
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में देर रात घर आए युवक की संदिग्ध हालात मेें तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी मनोज (36) खेती करता था। पिता मूलचंद्र के मुताबिक रविवार को वह पड़ोस के लालपुर-भैंसरी गांव गया था। जहां से देर रात नशे की हालत में घर लौटा। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने से मौत होने की आशंका व्यक्त की।

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed