{"_id":"62ebaaeaccba1c61726c60e9","slug":"hardoi-youth-dies-after-falling-from-roof-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp7110788141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संदिग्ध हालात में छत से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संदिग्ध हालात में छत से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव चांद बेहटा निवासी संदीप वर्मा (30) नशे का आदी था। बुधवार रात वह छत पर सो रहा था। देर रात वह संदिग्ध हालात में छत से गिर गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे रहे थे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता सेवक राम ने बताया कि बेटा शराब पीने का लती था। नशे की हालत में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर गांव में युवक के छत से कूदकर जान देने की चर्चा है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी शिक्षक है। उसके शराब पीने की वजह से वह साथ नहीं रहती है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।