फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Youth crushed to death by container, angry people block highway

Hardoi News: हरदोईः युवक की कंटेनर से कुचल कर मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 30 Nov 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Youth crushed to death by container, angry people block highway
फोटो-21-सहिजना में घटना से गुस्साए ग्रामीण कटरा बिल्हौर हाईवे पर जाम लगाए हुए - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिजना स्थित दूध प्लांट पर कंटेनर की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस आधे घंटे बाद ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर प्लांट मालिक व मैनेजर पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सहिजना स्थित दूध प्लांट में श्रमिक योगेश (28) निवासी दुलारपुर तिगांवा कोतवाली लोनार काम करता था। बुधवार सुबह अचानक दूध भरे कंटेनर ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल विनोद यादव ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। मृतक के पिता भारत लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके बेटे कि कंटेनर से कुचला कर हत्या की गई है।
मृतक के ससुर हरिराम ने बताया दामाद का 50 हजार प्लांट पर मजदूरी का बकाया था। जिसे वह मांग रहा था न देने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। लोनार कोतवाल विनोद यादव ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
घटना के बाद मृतक योगेश के घर दुलारपुर तिगावां में मातम पसर गया है। मृतक की पत्नी रामा देवी, उसकी बेटी आयुषी (8) बेटा छोटे (5) का रो रोकर बुरा हाल है।

फोटो-20- फाइल फोटो मृतक योगेश

फोटो-20- फाइल फोटो मृतक योगेश- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed