फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman's health deteriorated on the second day of delivery, death

हरदोईः प्रसव के दूसरे दिन महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत

Sat, 16 Jul 2022 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman's health deteriorated on the second day of delivery, death
फोटो-17- घर मे जाँच करती नायब तहसीलदार व पुलिस - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। क्षेत्र के गांव दुर्गागंज में प्रसव के बाद घर पहुंची महिला की दूसरे दिन शुक्रवार की रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव दुर्गागंज निवासी रितिका शुक्ला (23) गर्भवती थी। गुरुवार को उसने सीएचसी में प्रसव के दौरान बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार की सुबह जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

पति शिवाकांत के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। वह अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। पति ने घटना की सूचना मायके पक्ष व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप से इंकार किया। मृतका की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसने पहले बच्चे को जन्म दिया था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed