{"_id":"6381f1ae4f3c8941827cbcf4","slug":"hardoi-woman-s-death-in-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp7302528194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के कोरिगवा गांव में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालियों पर बेटी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के अछुआपुर गांव निवासी रचना (26) की शादी छह वर्ष पूर्व कोरिगवां गांव निवासी मुनीश के साथ हुई थी। शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में रचना की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतका की मां रमकोरा अन्य परिजन के साथ मौके पर पहुंच गईं।
मृतका की मां ने बताया कि बेटी एक वर्ष से बीमार चल रही थी। डॉक्टरों ने उसे टीबी रोग से ग्रसित बताया था। आरोप है कि जांच में टीबी की पुष्टि होने के बाद ससुराली इलाज नहीं कर रहे थे। इलाज में लापरवाही बरतने से बेटी की जान चली गई।
विज्ञापन
वहीं मृतक के पति ने बताया कि पत्नी का जिला अस्पताल से टीबी का इलाज चल रहा था। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।