फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman's body found hanging on a noose

हरदोईः फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 25 Jul 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman's body found hanging on a noose
हरदोई। शहर के मोहल्ला नबीपुुरवा में महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुुंचे मृतका के पिता ने बेटी को ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला राधानगर निवासी उमाशंकर ने बताया कि उसने अपनी बेटी नेहा (24) की शादी पांच वर्ष पूर्व नबीपुुरवा निवासी अमित के साथ की थी। सोमवार सुबह बेटी का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद दामाद दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed